फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime case firing

फरार अतीक चंदन का भतीजा और पड़ोसी भिड़े

Sun, 10 Apr 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime case firing
सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।
 पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागे शातिर बदमाश अतीक चंदन का भतीजा और पड़ोसी शनिवार की रात एक दूसरे से भिड़ गए। कहासुनी, मारपीट के साथ इनके बीच फायरिंग भी हुई। घटना से गांव में दहशत है। वहीं दोनों ने एक दूसरे पर गोलियां दागकर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। एसओ ने बताया कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश है। घटना की जांच की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि पुरामुफ्ती के हटवा गांव का रहने वाला शातिर बदमाश अतीक चंदन 5 दिन पहले पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। अतीक के फरार होते ही हटवा गांव में वर्चस्व की जंग तेज हो गई है। शनिवार को ही अतीक और उसके पड़ोसी दुश्मन के परिवारवालों के बीच कहासुनी, मारपीट और गोलियां दागे जाने की घटना हुई। हटवा गांव निवासी मोहम्मद अहमद का आरोप है कि शनिवार की रात करीब 8 बजे वह घर के सामने बैठा था, तभी अतीक का भतीजा सेबू पुत्र मतीन अहमद ने उसे मारने के लिए दौड़ा लिया। भागने पर तमंचे से गोलियां दागी, लेकिन निशाना चूकने से वह बच गया। मोहम्मद अहमद ने घटना की नामजद तहरीर पुरामुफ्ती थाने में दी है। वहीं अतीक चंदन के भतीजे सेबू ने मोहम्मद अहमद पर जानलेवा हमला करने, उसके ऊपर तमंचे से फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। दोनों पक्ष की तहरीर लेकर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है। एसओ राकेश सरोज ने बताया कि करीब दो साल पहले सेबू के भाई की हत्या हो गई थी। इस हत्या की घटना में मोहम्मद अहमद का परिवार नामजद किया गया था। इन दोनों परिवारों के बीच वर्चस्व को लेकर पुरानी रंजिश है। घटना की जांच की जा रही है। तहकीकात में जो सच सामने आएगा। आगे वैसी कार्रवाई होगी। वहीं रात दोनों परिवार के लोगों के आमने-सामने होने से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed