फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   court news manjhanpur

पड़ोसी की हत्या करने पर सगे भाइयों समेत तीन को उम्रकैद

Thu, 16 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 16 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
court news manjhanpur
crime
 पिपरी के लोधौर गांव के सगे भाई समेत तीन लोगों को त्वरित न्यायालय ने गुरुवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। 11 साल पहले जमीनी रंजिश में पड़ोसी दुखीलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अदालत ने आजीवन कारावास के साथ ही तीस-तीस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन


   अभियोजन पक्ष के मुताबिक पिपरी के लोधौर गांव निवासी दुखी लाल पुत्र मैकू लाल का गांव के हुबलाल से जमीनी विवाद चल रहा था। 17 जून 2005 को वह चित्रकूट जिले से मुकदमे की पैरवी कर घर लौट रहा था। इसी दौरान पश्चिमशरीरा के पुनवार पुलिया के समीप पहले से घात लगाकर बैठे हुबलाल, संतलाल के साथ राजकुमार ने दुखी लाल को दबोच कर गोली मार दी। इसके बाद ईंट से सिर कूंच कर भाग निकले।
विज्ञापन


दुखीलाल के दामाद रामचंद्र पुत्र सुन्दर लाल की तहरीर पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने हुबलाल, संतलाल और राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। यह मामला न्यायाधीश त्वरित न्यायालय प्रथम दिनेश पाल यादव की अदालत में 11 साल तक चला। बृहस्पतिवार को शासकीय अधिवक्ता त्रिलोकीचंद्र केशरवानी और बचाव पक्ष के साथ गवाहों को सुनने के बाद अदालत ने तीनों को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed