{"_id":"57054c714f1c1ba16ac810c8","slug":"court-news-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के घर उत्पात मचाने में फंसे 4 लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी के घर उत्पात मचाने में फंसे 4 लोग
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी रंजिश में पड़ोसी के घर हमला करके तोड़फोड़, महिला की पिटाई करना हिसामपुर करारी गांव के 4 लोगों को महंगा पड़ा है। चार महीने पहले हुई वारदात में बुधवार को पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एफआईआर लिखने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
करारी थाना क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी कमलेश कुमार का पड़ोसी से जमीन कब्जे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। इसी जमीन की रंजिश में 19 दिसंबर 2015 की शाम विपक्षी परिवार ने उसके यहां हमला किया था। लाठी-डंडे से लैस हमलावरों ने घर में घुसकर तोड़-फोड़ की थी। विरोध करने पर दबंगों ने कमलेश की पत्नी मेड़िया देवी को पीटकर लहूलुहान कर दिया था। चीख-पुकार पर गांववाले दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घटना की नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने एफआईआर नहीं लिखी। कई दिनों तक थाने का चक्कर लगाने के बाद भी जब थाने में सुनवाई नहीं हुई, तो पीड़िता ने पुलिस अफसरों को प्रार्थनापत्र दिया। साथ ही उसने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर करारी पुलिस ने इस घटना में गांव के ही रहने वाले पंचम लाल, अमरनाथ मनोज कुमार समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। करारी थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।