फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chakha territory abducted teen

चरवा इलाके से किशोर का अपहरण

Sun, 10 Jan 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 10 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
चायल (कौशाम्बी)। चरवा इलाके के बरौलहा गांव के एक किशोर का शुक्रवार को सरेशाम अपहरण हो गया। कोचिंग से लौटने के बाद खेत की ओर जाते समय स्कार्पियो सवार युवक उसे जबरदस्ती खींचकर ले भागे। घटना से पूरे गांव में सनसनी मच गई। घर में कोहराम मचा हुआ है। वारदात की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ करके किशोर और अपहर्ताओं की तलाश में जुटी। हालांकि 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के बरौलहा गांव निवासी अंकित कुमार (17) पुत्र फूलचंद्र स्थानीय एक स्कूल में 12 वीं क्लास का छात्र है। शुक्रवार की शाम वह कोचिंग पढ़कर लौटने के बाद घर से खेत की ओर जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह गांव के बाहर निकला। तभी पहले से मुख्यमार्ग पर खड़ी स्कार्पियो पर सवार युवकों ने उसे दबोचा और भीतर खींच लिया। उसे स्कार्पियो में लादकर युवक भाग निकले। किशोर के चीखने-चिल्लाने पर खेतों में काम कर रहे गांववाले दौड़े, लेकिन तब तक स्कार्पियो सवार गायब हो चुके थे।
विज्ञापन


किशोर के अपहरण से पूरे गांव में सनसनी मच गई। बेटे के अगवा होने की खबर लगते ही परिजनों के होश उड़ गए। रोते-बिलखते परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। गांववालों ने घटना की जानकारी चरवा पुलिस को दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ गांववालों से पूछताछ की। हालांकि पूछताछ के दौरान घरवाले किसी से ऐसी कोई दुश्मनी नहीं बता सके। जिसके कारण कोई उनके बेटे अंकित का अपहरण करे। मामले में एसओ धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि मामला पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed