फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   cbi cindicate

सिंडिकेट को मदद करने वाले युवक से सीबीआई ने की पूछताछ

Thu, 18 Aug 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 18 Aug 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
cbi cindicate
other
जिले में बालू का अवैध खनन किसके इशारे पर हुआ, इसकी तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। बुधवार को सिंडिकेट को मदद करने वाला युवक सीबीआई टीम के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में युवक ने सीबीआई को कई अहम जानकारी उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन


सिंडिकेट मंझनपुर के प्रेमविला में किराए पर रह रहा था। मकान सुशील केसरवानी उर्फ गोलू का है। बालू के अवैध खनन में संलिप्तता को लेकर सिंडिकेट के बारे में जानकारी जुटाने में लगी सीबीआई टीम को मकान मालिक से अहम सबूत मिले हैं। गोलू ने टीम को उस शख्स के बारे में जानकारी दी, जिसने सिंडिकेट को यहां पर तमाम सुविधाएं मुहैया कराई थीं। इस पर टीम ने सिंडिकेट के मददगार बने इलाहाबाद के जीशान को बुधवार को तलब किया।
विज्ञापन


जीशान से करीब ढाई घंटे तक सीबीआई टीम पूछताछ करती रही। सिंडिकेट के जिले में कदम रखने के बाद से जीशान उनका साया बनकर रहा। सूत्रों की मानें तो तमाम घाटों पर वसूल की जाने वाली रकम भी जीशान ही सिंडिकेट तक पहुंचाता था। ऐसे में जीशान से पूछताछ सिंडिकेट के लिए गले की फांस बन सकती है। वहीं, दूसरी ओर मकान मालिक गोलू से टीम ने फिर एक बार तमाम जानकारी ली। उधर, खनन के बाद डंप कर रखी गई बालू के बारे में पूछताछ के लिए कई डंप लाइसेंसधारकों को भी तलब किया गया। लगभग सबके बयान में सिंडिकेट ही छाया रहा। सिंडिकेट को लेकर खनन अधिकारी अरविंद कुमार और खनन बाबू धारा सिंह यादव से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सफेदपोश माफिया आ सकते हैं घेरे में
 सीबीआई टीम की जांच ने जिस तरह से तेजी पकड़ी है और टीम के सामने पेश होने वाले प्यादे जिस तरह से खुद को बचाने के लिए बयान दे रहे हैं, ऐेसे में मुमकिन है कि जल्द ही कई सफेदपोश माफिया जांच के घेरे में आ सकते हैं। हालांकि इसमें सबसे अहम पेच ये है कि इन सफेदपोश माफिया के नाम से कोई कागज नहीं है। ऐसे में सीबीआई टीम भी समझ रही है कि अब तक उसके सामने पेश होने वाले लोग महज मोहरा भर हैं।


याचिकाकर्ता से भी हुई पूछताछ
 अवैध खनन को लेकर हाईकोर्ट इलाहाबाद में याचिका दायर करने वाले अमर सिंह से भी सीबीआई टीम ने बुधवार को पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो इतने बड़े मामले में रिट दायर हुई। सीबीआई टीम से जांच का आदेश हुआ। मगर याचिकाकर्ता को तमाम जानकारियां थी ही नहीं। ऐसे में सीबीआई टीम को शक है कि रिट दायर करने वाला अमर सिंह भी महज मोहरा है। उसके पीछे तमाम ऐसे लोग हैं, जिन्होंने अमर सिंह को आगे करके उसके नाम से रिट दायर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed