फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cash , jewelery , including nearly seven million theft

नगदी, गहने समेत करीब सात लाख की चोरी

Sun, 22 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 22 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Cash , jewelery , including nearly seven million theft
सिराथू। बेखौफ चोर शनिवार की रात गोविंदपुर गोरियों गांव के एक व्यक्ति का घर खंगाल ले गए। दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर 1.45 लाख कैश के अलावा 12 तोला सोना और करीब ढाई किलोग्राम चांदी के जेवर आदि अन्य सामान उठा ले गए। यही नहीं जिन कमरों में परिजन सो रहे थे, उनके दरवाजे भी चोर बाहर से बंद कर गए थे। भुक्तभोगी के मुताबिक चोर उसके घर से करीब सात लाख रुपये का सामान ले गए हैं।
विज्ञापन


घर में चोरी होने की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। कमरों का ताला टूटा और कीमती सामान गायब देख घरवालों के होश उड़ गए। चीख-पुकार पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने मौका मुआयना किया। भुक्तभोगी परिवार के सदस्यों के साथ ग्रामीणों से भी पूछताछ की। भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गोरियों निवासी वहाब अहमद गांव के बड़े काश्तकार हैं। साथ ही इनके दो बेटे मुंबई में खुद का कारोबार करते हैं। बहाव ने बताया कि शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए थे। रात में चोर दीवार फांदकर उनकी मकान की छत पर आए। मकान की पहली मंजिल पर बने दो कमरोें का ताला तोड़कर चोर अंदर रखे संदूक, अटैची और बैग उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहस्वामी के मुताबिक चोरी गई अटैची में 1.45 लाख रुपये रखे थे। इसके अलावा संदूक में करीब ढाई किलोग्राम चांदी और 12 तोला सोने के गहने थे। घर से चोरी हुए संदूक, अटैची और बैग सुबह घर के पीछे एक खेत में तोड़कर फेंके मिले। भुक्तभोगी ने बताया कि चोर उसके घर से नगदी, गहने, कपड़े समेत  करीब सात लाख का सामान समेत ले गए हैं। वहीं जिन कमरों में घर के लोग सोए थे।

चोरों नेे उन कमरों की कुं डी बाहर से बंद कर दी थी। सुबह सोकर उठने पर बाहर से कुंडी बंद मिलने पर चीख-पुकार मच गई। शोर पर गांववालों ने कुंडी खोलकर कमरों में कैद परिजनों को बाहर निकाला। उधर, घर में भीषण चोरी होने की खबर लगते ही आसपास के अन्य ग्रामीण भी जमा हो गए। खबर लगते ही इलाकाई पुलिस ने भी आकर मौका मुआयना किया। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि नगदी, गहने आदि सामान उसने अपनी बेटी की शादी के लिए बनवाकर रखा था।


इसी तरह गोविंदपुर गोरियों गांव में वहाब अहमद के  घर हुई चोरी के कहीं किसी अपने की साजिश का तो परिणाम नहीं है। घटना के बाद गांव में कुछ ऐसी ही चर्चाएं रही। लोगों का कहना है कि जिसने भी घर में घुसकर चोरी की है। वह बहाव के घर की स्थिति से पूरी तरह से वाकिफ था। तभी तो चोरों ने सिर्फ उन्हीं संदूक, अटैची और बैग पर हाथ मारा था, जिसमें नगदी, गहने आदि थी। उन बैग, संदूक को चोर क्यों नहीं ले गए, जिनमें सिर्फ कपड़े ही भरे थे। फिलहाल इस मामले में गांववालों ने तीन संदिग्धों को दबोचकर इलाकाई पुलिस के हवाले भी कर दिया है। ग्रामीण बताते हैं कि इनमें एक युवक तो अपने घर में बड़े बाक्स के भीतर छिपकर बैठा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed