{"_id":"575c5d9c4f1c1b0e369c531d","slug":"carpenter","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपटों की भेंट चढ़ी फर्नीचर की दुकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लपटों की भेंट चढ़ी फर्नीचर की दुकान
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की रात रेलवे स्टेशन के बगल लगे कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी शोला बन गई। लपटों की चपेट में आने से फर्नीचर और कास्टमेटिक की दुकान जलकर राख हो गई। धुआं का गुबार देख स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और दमकल कर्मियों को देते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। चार घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह लोग आग पर काबू पा सके। आग लगने से दुकानदारों को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
कोखराज के भरवारी रेलेवे स्टेशन के समीप लगे कूड़े के ढेर में शुक्रवार की रात आग लग गई। कूडे़ के ढेर से निकली चिंगारी शोला बन गई। भड़की आग ने शौकत की फर्नीचर और शंकर लाल की कास्टमेटिक की दुकान को अपनी आगोश में ले लिया। धुआं का गुबार देख स्थानीय लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। मौके पर पहुंचे कस्बे के लोगों ने आग लगने की जानकारी पुलिस के साथ दमकल कर्मियों को दी। जब तक लोग आग पर काबू पाते दोनों दुकान में रखा सामान लपटों की भेंट चढ़ गया। चार घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह दमकल कर्मियों के साथ कस्बे के लोग आग पर काबू पा सके। शौकत का करीब डेढ़ लाख और शंकर लाल का 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद से पीड़ितों का हाल बेहाल है।