{"_id":"2d16b2c89b2c6c9e48723d53e386528e","slug":"browning-chock-miscreants-looted-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा सटाकर बदमाशों ने लूटी बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचा सटाकर बदमाशों ने लूटी बाइक
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Sat, 28 Feb 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार की रात मरधरा गांव के समीप तमंचा सटाकर बदमाशों ने एक युवक से बाइक और मोबाइल लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की पिटाई भी की। सरेराह हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। भुक्तभोगी के भाई की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बड़ीधन्नी गांव निवासी धर्मवीर पुत्र बच्चूलाल ने बताया कि शुक्रवार को वह चरवा एक दावत में शामिल होने गया था। रात करीब नौ बजे वह घर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही उसकी बाइक मरधरा गांव के समीप पहुंची। वहां पहले से घात लगाकर बैठे सशस्त्र बदमाशों ने उसे रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाश उससे बाइक, पैसा और मोबाइल छीनने लगे। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की। पीटने के बाद बाइक, मोबाइल और जेब में रखा पैसा लूटकर बदमाश भाग निकले। लूट का शिकार हुआ युवक किसी तरह घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
घरवालों के साथ रात में ही कोखराज कोतवाली आकर उसने लूट की शिकायत पुलिस से की। सरेराह लूट की सूचना लगते ही पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुटी, लेकिन बदमाश नहीं मिले। एसओ जेपी यादव ने बताया कि भुक्तभोगी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि लूट की यह घटना स्थानीय उचक्कों का ही काम हो सकता है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उधर, सरेराह हुई लूट की इस घटना से इलाके में सनसनी मची है।