{"_id":"5c0d67eebdec2241b6288716","slug":"break-th-tool-plaza","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 दिन में 143 बार टूटा सिहोरी टोल प्लॉजा का फाटक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
29 दिन में 143 बार टूटा सिहोरी टोल प्लॉजा का फाटक
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिहोरी टोल प्लॉजा का फाटक 29 दिन के भीतर 143 बार तोड़ा गया है। इसके पीछे और कोई नहीं ओवरलोड बालू व गिट्टी लदे वहन हैं। बड़ी बात है कि डीपीएम की तहरीर के बाद भी पुलिस कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं कर ही है। इसी का नतीजा है कि वाहन चालकों का हौसला बढ़ा हुआ है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र में पड़ने वाला सिहोरी टोल प्लॉजा दहशत के साए में है। यहां के कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। प्लॉजा में शातिर ट्रक चालकों ने उत्पात मचाकर रख दिया है। बताया जा रहा है कि ओवरलोड बालू, गिट्टी लदे ट्रक तथा डंपरों के चालक जुर्माने से बचने के लिए प्लॉजा का फाटक तोड़कर गुजर जाते हैं। कर्मचारियों की मानें तो यह ट्रक, डंपर इतनी तेज गति में होते हैं कि इन्हें देखकर रूह कांप जाती है। रोकने के लिए कोई सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा पाता। इसी तरह मवेशी लदे वाहनों के चालक पुलिस के खौफ से फाटक तोड़कर गुजर जाते हैं। पिछले एक महीने के भीतर एक दिन में सर्वाधिक 20 बार फाटक तोड़ा गया है। कुल 29 दिन में 143 दफा फाटक तोड़ा जा चुका है। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर आरएल पाटीदार ने बताया कि इसकी शिकायत के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।
सीसीटीवी नहीं कर पा रहा काम
मंझनपुर। डीपीएम ने बताया कि फाटक तोड़ने वाले वाहन सीसीटीवी में कैद हैं। पर, इन वाहनों के चालक नंबर प्लेट में ग्रीस-पेंट आदि लगा लेते हैं। इसकी वजह से नंबर नहीं पता चल पाता है। जिन वाहनों के नंबर पता चल जाते हैं, उनके नंबर के आधार पर तहरीर दी जाती है।
विज्ञापन
ओवरलोड बालू, गिट्टी लदे वाहनों के चालक फाटक तोड़कर गुजर जाते हैं। इसकी शिकायत कई दफा कोखराज पुलिस से की गई है। हर बार पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिफ आश्वासन देती है।
आरएल पाटीदार-डीपीएम
टोल प्लॉजा का फाटक तोड़ने वाले वाहनों में क्या लदा रहता है, इसकी जांच कराई जाएगी। वाहनों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
प्रदीप गुप्ता-एसपी