{"_id":"5751cac54f1c1b8c49109313","slug":"boy-kill-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे में उतरा करंट, चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंखे में उतरा करंट, चपेट में आने से मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 03 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज गांव में शुक्रवार सुबह करंट की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौत हो गई। अचानक पंखे में करंट उतरने से हादसा हुआ। मासूम बालक को मृत देख परिजन चीत्कार मारकर रोने लगे। चीख-पुकार सुन मोहल्ले के लोग भी दौड़कर घटना स्थल पहुंचे। दोपहर में घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बालक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज गांव निवासी अखिलेश कुमार किसान है। शुक्रवार की सुबह उसका बेटा प्रियांशू (10) सो रहा था। उमसभरी गर्मी होने के कारण घर के लोगों ने उसके पास टेबल फैन लगा दिया। ताकि उसे गर्मी का एहसास न हो।
बताया जा रहा है कि नींद से जगने के बाद बच्चा पंखे के पास पहुंचा। इसी दौरान पंखे में करंट उतर गया और बालक उसी से चिपक गया। बच्चे को मृत देख घर परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोेने लगे। पड़ोसी के घर चीख पुकार सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोपहर में परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए बेटे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हैं।