फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   boy kill attack hand

युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 28 May 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 28 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
boy kill attack hand
crime
 महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावां बाबतपुर गांव के खिस्सू (38) को शुक्रवार की सुबह पट्टीदारों ने पीट-पीटकर मार डाला। भाई और पट्टीदार से हो रहे विवाद पर वह बीच-बचाव करने के लिए गया था। युवक को मौत के घाट उतारने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हत्या के बाद से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


महेवाघाट थाना क्षेत्र के अंधावां बावतपुर गांव निवासी खिस्सू (38) पुत्र माता बदल किसान था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह उसके भाई मोहन से पट्टीदार भिड़ गए। पुरानी रंजिश में भाई से कहासुनी होती देख वह भी मौके पर पहुंच गया। इस दौरान उसने बीच-बचाव किया तो हमलावरों ने खिस्सू को पीट-पीटकर मार डाला। सिर में लाठी की चोट लगते ही वह ढेर हो गया। युवक को खून से लथपथ देख हमलावर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


आनन-फानन घर वाले युवक को नाजुक दशा में जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हत्या के बाद से मृतक के घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। एसओ महेवाघाट उमाशंकर यादव ने बताया कि पुरानी अदावत में मारपीट के दौरान युवक की हत्या हुई है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed