{"_id":"58655b974f1c1b047feeaf47","slug":"boy-injerd","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकले युवक का रेता गला, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से निकले युवक का रेता गला, गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली के टेवा के समीप गुरुवार की शाम को निकले युवक अरुण तिवारी को हमलावरों ने घेरकर गला रेत दिया। युवक तड़पने लगा तो हमलावर छोड़कर भाग निकले। गांव वालों की सूचना पर पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर आई, हालत नाजुक होने पर उसको एसआरएन रेफर कर दिया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के टेवा निवासी अरुण तिवारी (22) पुत्र ज्ञानेंद्र तिवारी खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं । गुरुवार की शाम को लगभग सात बजे अरुण तिवारी गांव के बाहर गया था। गांव से बाहर निकलते ही अरुण तिवारी को युवकों ने घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, युवकों ने अरुण तिवारी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने अरुण तिवारी को धारदार हथियार से गला रेत दिया।
इससे उसकी हालत खराब हो गई। शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए तो घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताला भेजा गया। हालत नाजुक होने पर उसको इलाहाबाद के एसआरएन रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र का कहना है कि घटना संदिग्ध है। मेडिकल पैनल की जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चलेगा।