फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   boy death in sasur khaderi rever

नदी में भैंस ने युवक को रौंदा, मौत

Tue, 05 Jul 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 05 Jul 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
boy death in sasur khaderi rever
other
सोमवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के मलाक पिंजरी गांव में ससुर खदेरी नदी में डूब जाने एक युवक की मौत हो गई। युवक नदी पार करने के लिए रस्सी को अपने कमर में बांध लिया था। यही भूल उसके मौत का कारण बन गई।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मलाक पिंजरी निवासी फुरती लाल(18) पुत्र बछराज भैंस चराने के लिए गया था। वह उफनाई ससुर खदेरी नदी पार करने के लिए भैस के ऊपर चढ़कर बैठ गया। उसने भैंस के गले में बंधे रस्सी को अपने कमर में लपेट लिया, जिससे भैंस छूट न पाए। यही मानवीय भूल उसके मौत का कारण बन गई। प्रत्यक्षदर्शियोें का कहना है कि भैंस नदी में कूदने के बाद बेकाबू हो गई। उसने अपने ऊपर बैठे युवक को झटका देकर गिरा दिया।
विज्ञापन


पानी में गिरने के बाद रस्सी से बंधा होने से फुरती लाल नीचे दब गया। बताते है कि भैंस नदी में युवक को रौंद दिया । जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पानी में भैंस का कहर देख सकते में आए नदी किनारे मौजूद चरवाहों ने गांव भागकर घटना की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। मदद के लिए ग्रामीण टूट पड़े। पर, तबतक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणोें ने नदी में कूद कर डूबे युवक का शव खोजकर बाहर निकाला। समाचार भेजे जाने तक परिजन शव को अपने घर में रखे हुए थे। परिजनोें का कहना है कि वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed