फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   boy death in ganga rever

गंगा नदी में डूबा किशोर, मौत

Thu, 19 May 2016 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 19 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
पुरामुफ्ती के उजिहिनी खालसा गंगा घाट पर नहाने गया किशोर नदी में डूब गया। किशोर के नदी में डूबते ही साथी चीखने-चिल्लाने लगे। बच्चों की चीख सुन आस-पास मौजूद लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। डूबे किशोर की तलाश में गोताखोर नदी में कूदे। दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह शव नदी से बाहर निकाला जा सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद किशोर की लाश परिजनों को सौंप दी। किशोर की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव का रहने वाला मनीष कुमार (16) पुत्र राम प्रसाद बुधवार की सुबह गांव के अन्य साथियों के साथ गंगा नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। मनीष को नदी में डूबता देख साथी चीखने-चिल्लाने लगे। गंगा घाट पर बच्चों की चीख सुन आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोर किशोर को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। दो घंटे बाद किसी तरह गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। किशोर के नदी में डूबने की खबर सुनते ही घर-परिवार के लोग घटना स्थल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। नदी में डूबे किशोर की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed