फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bombe arts

बांबे आर्ट की फर्जी डिग्री बांटी

Thu, 25 Aug 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 25 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
bombe arts
crime
कोखराज क्षेत्र के भरवारी में रहने वाले एक जालसाज युवक ने बांबे आर्ट की डिग्री दिलाए जाने के नाम पर सैकड़ों छात्रों को ठगी का शिकार बना लिया। छात्रों की शिकायत है कि उन्हें फर्जी अंकपत्र पकड़ा दिया गया। इस फर्जीवाड़े के खिलाफ पीड़ित छात्राें ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई। लेकिन अब तक उन्हें न्याय मिलता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के चकसैनी गांव के कई छात्रों को भरवारी के एक जालसाज ने बांबे आर्ट की डिग्री दिलाए जाने के नाम पर फार्म भरवाया था। फार्म भरवाने से लेकर परीक्षा पास कराने तक के लिए प्रत्येक छात्र से मोटी रकम ऐंठी गई। मामला वर्ष 2012 का है। पीड़ित छात्र मोहित कुमार, प्रवीण कुमार, विकास कुमार आदि का कहना है कि आरोपी युवक ने भरवारी के पास एक जूनियर हाई स्कूल में परीक्षा भी संपंन्न कराई।
विज्ञापन


परीक्षा से पूर्व सभी छात्रों को बाकायदा प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। परीक्षा में सैकड़ों छात्र शामिल हुए थे। पीड़ित छात्रोें का कहना है कि उन लोगों के साथ धोखा हुआ है। जालसाज युवक ने परीक्षा फार्म भराने से लेकर परीक्षा तक फर्जी कराई है। क्योंकि उन लोगोें को दिए गए अंक पत्र फर्जी पाए गए हैं। बेरोजगारी का दंश झेल रहे छात्रों ने ठगी का शिकार होने पर तहसील दिवस में डीएम के सामने पेश होकर फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षा माफिया एवं परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि उन्हें अभी तक शिकायत के बाद भी इंसाफ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed