फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   boloro accident death women kaushambi

बोलेरो ने गर्भवती को रौंदा, मौत

Thu, 20 Apr 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 20 Apr 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
boloro accident death women kaushambi
क्राइम
कोखराज थाना क्षेत्र के आमदपुर नादिरअली गांव के समीप मंगलवार रात एक अनियंत्रित बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गर्भवती महिला व उसके दो मासूम घायल हो गए। महिला को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में हाहाकार मचा है।
विज्ञापन


काजू गांव की सुषमा देवी (28) का पति संतलाल सरोज ईंट-भट्ठे पर काम करता है। उसे पांच माह का गर्भ था। सुषमा के मौसा दौलत के घर बसेढ़ी गांव में मंगलवार को एक कार्यक्रम था। सुषमा अपने मौसेरे भाई चौबे के साथ मंगलवार रात करीब आठ बजे बाइक से मौसा के यहां जा रही थी। साथ में उसके दोनों बच्चे मोनू (05) और मानसी (02) भी बाइक पर बैठे थे। चौबे जैसे ही बाइक लेकर आदमपुर नादिरअली गांव के समीप पहुंचा। सामने से आ रही एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। बोलेरो सुषमा को रौंदते हुए निकल गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके से चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। चौबे ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसी दौरान कोखराज थाने की पुलिस पहुंच गई। घायल महिला व उसके बच्चों को मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल लाते समय सुषमा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में हाहाकार मच गया। सुषमा के बेटे मोनू व बेटी मानसी का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी रिश्तेदारों को हुई तो वे देर रात भागते हुए अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed