{"_id":"57546cd94f1c1b2008108b15","slug":"boloro-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बोलेरो, सात जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई बोलेरो, सात जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के समीप रविवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में बोलेरो सवार सात लोग घायल हो गए। सभी लोग कानपुर से भगवतपुर गांव एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया है।
कानपुर नगर के पनकी कस्बा निवासी बराती लाल शनिवार को साथियों के साथ पिपरी के भगवतपुर गांव एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। सुबह सभी लोग बोलेरो से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही बोलेरो भगवतपुर गांव के समीप पहुंची तभी चालक अनियंत्रित हो गया और बोलेरो पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में चालक अजय कुमार (26), प्रेम कुमार (35), बराती लाल (30), साबिर (25), मोहम्मद कादिर (30), मोनू (27), छोटू (20) जख्मी हो गए।
हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने घायल बराती लाल, साबिर और कादिर की हालत गंभीर देख एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद से घायलों के परिजनों का हाल बेहाल है।