{"_id":"57b604534f1c1b705e6ec080","slug":"bike-accident-old-man-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से वृद्ध ने तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से वृद्ध ने तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर स्थिति पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खड़े वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।पश्चिम शरीरा क्षेत्र के कालुहापुर निवासी उमाशंकर तिवारी पुत्र ओमनाथ अपने लड़के के साथ गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे। राघोपुर स्थिति पेट्रोल पंप से तेल भराने के लिए बेटे ने अपने पिता को बाइक से सड़क किनारे उतार दिया। इस दौरान सिराथू की ओर से आ रहे बाइक सवार ने वृद्ध को टक्कर मार दिया। हादसे में वृद्ध उमा शंकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बेटा अपने पिता को इलाज कराने के लिए अस्पताल लेकर जा रहा था। रास्ते में ही वृद्ध की मौत हो गई।
उधर हादसे में बाइक सवार इंद्रेश कुमार पुत्र नथई निवासी चक खोदायगंज एवं उसका साथी सुशील कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी युवकोें को ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजवा दिया गया। सूचना पर पहुंचे शमशाबाद चौकी प्रभारी हसमत अली ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।