फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beated to the mother of kidnapped girl

अगवा किशोरी की मां को घर में घुसकर पीटा

Sat, 06 Apr 2019 12:39 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Sat, 06 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
चायल। पिपरी के गेरिया खालसा गांव से अगवा की गई किशोरी की मां को शुक्रवार सुबह समझौता नहीं करने पर आरोपी के परिजनों ने पीट दिया। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस से कर दी है।
विज्ञापन


    गेरिया खालसा गांव का औधन सरोज मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि 27 मार्च की सुबह उसकी 16 वर्षीय बेटी रुपा खेतों की ओर गई थी। लौटते वक्त रास्ते से कार सवार तीन पड़ोसी युवकों ने तमंचे के दम पर उसका अपहरण कर लिया था। अगवा किशोरी के पिता ने इसकी शिकायत मंगलवार को पुलिस से की थी। आरोप है कि इसके बाद से आरोपियों के परिजन समझौते का दबाव बना रहे हैं। नहीं मानने पर जानलेवा धमकी देते हैं। बताया कि शुक्रवार सुबह अगवा किशोरी की मां गीता देवी घर पर खाना बना रही थी। तभी एक आरोपी के भाई व पिता अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचे और समझौते का दबाव बनाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पिटाई से घायल महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed