{"_id":"584310854f1c1b0d1ede93a0","slug":"auto-tractor-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की रात धाता-सिराथू मार्ग पर कैमा गांव के समीप ऑटो और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। हादसे में आटो सवार तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आटो सवार सगाई की रस्म अदायगी में दारानगर के शादी पुर गांव जा रहे थे। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
धाता फतेहपुर के सेमरहा गांव निवासी कामता प्रसाद (27) शुक्रवार को पड़ोसी के साथ युवती की सगाई करने के लिए दारानगर के सादीपुर गांव जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही अप्पे पइंसा के कैमा गांव के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार बोधी लाल(35) की मौके पर मौत हो गई। जबकि कामता प्रसाद समेत तीन अन्य लोग जख्मी हो गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हादसे की जानकारी मृतक और घायलों के परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में हुई युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेते जांच पड़ताल शुरू कर दी है।