{"_id":"590a39384f1c1b6e504420b4","slug":"audhan-yamuna-village-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीट साथियों ने छीनी नगदी, जंजीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पीट साथियों ने छीनी नगदी, जंजीर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 04 May 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी के औधन यमुना कछार में मंगलवार की शाम साथियों ने युवक को पीट नगदी और सोने की जंजीर छीन लिया। किसान को उसके साथी बहाने से कछार में लेकर गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
पिपरी के औधन गांव का रहने वाला भुन्दर पुत्र बिहारी लाल किसान है। मंगलवार की शाम वह घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान उसके दो साथी पहुंचे और उसे बहाने से यमुना कछार बुला ले गए। कछार में ले जाने के बाद साथियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद 30 हजार रुपए नगदी, सोने की जंजीर छीन कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। हमलावर साथियों के चंगुल से छूटा युवक किसी तरह घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों के साथ 100 डायल पुलिस को दी।
सूचना पर गांव पहुंची पुलिस साथियों की पिटाई से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात पुलिस ने घायल युवक के भाई दिलीप कुमार की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। उधर साथियों की दगाबाजी और पिटाई के बाद से पीड़ित युवक डरा-सहमा हुआ है। एसओ पिपरी विपिन त्रिवेदी ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।