{"_id":"5ca504e0bdec22140a175fb0","slug":"attempt-of-rape-with-married-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर विवाहिता से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर विवाहिता से रेप की कोशिश
Thu, 04 Apr 2019 12:39 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर विवाहिता से रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी कर दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पिपरी इलाके की एक महिला ने बताया कि मंगलवार रात वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे।
इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस आया और जोर-जबर्दस्ती करने लगा। इज्जत पर आफत देख पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरु किया तो आरोपी ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी-सहमी पीड़ित महिला ने फोन करके आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।