{"_id":"5bf065a8bdec2269b059da13","slug":"attempet-of-rape-with-a-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से दुराचार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी से दुराचार का प्रयास
kaushambi
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
कोखराज। क्षेत्र की एक किशोरी के साथ शुक्रवार रात पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोखराज इलाके की एक किशोरी ने बताया कि शुक्रवार रात वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस गया और जोर-जबर्दस्ती करने लगा। इज्जत पर आफत देख पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी-सहमी पीड़ित किशोरी ने फोन करके आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। शनिवार सुबह परिवार वालों के लौटने पर उसने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।