{"_id":"577417f94f1c1b454879ab6d","slug":"arrest-with-beef","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ा प्रतिबंधित मांस, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ा प्रतिबंधित मांस, एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 30 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरामुफ्ती पुलिस ने बुधवार की भोर में प्रतिबंधित मांस के एक बड़े तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया। गिरोह के एक सदस्य को पकड़ लिया गया। उसके पास से एक बिना नंबर की कार बरामद की गई। जबकि उसके पांच अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया है।
असरौली गांव से कई दिनों से प्रतिबंधित मांस की तस्करी की सूचना पुलिस को मिल रही थी। इस पर बुधवार की भोर में इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने गांव में मुखबिरों का जाल बिछाया। पता चला कि एक डीसीएम ट्रक में गाय और बैल भरकर असरौली गांव में काटने के लिए भेजा गया है। सूचना पर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने चौकी प्रभारी हेमंत मिश्र और टीम के साथ वहां छापेमारी के लिए निकले। रास्ते में गांव के पास एक कार आती दिखी। पुलिस ने घेरकर कार रोक ली।
कार से पुलिस ने गुलशेर पुत्र हसन उल्ला निवासी मेंडवारा थाना पिपरी को पकड़ लिया। कार से पुलिस ने दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया। कर्रा करने पर उसने जानवर कटने के ठिकाने के बारे में बता दिया। इस पर पुलिस ने वहां छापेमारी की। मगर तब तक वहां से तस्कर फरार हो चुके थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि मांस की तस्करी में असद निवासी मेंडवारा और असरौली के कल्लू, शाहिद, अमजद और उबैद का नाम पता चला है। सभी की तलाश की जा रही है।