फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Armed miscreants looted Srerah Bike

सशस्त्र बदमाशों ने सरेराह दो बाइक लूटी

Tue, 05 May 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 05 May 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
सिराथू (ब्यूरो)। सोमवार रात कोखराज क्षेत्र के टेंगाई गांव के पास सशस्त्र बदमाशों ने तीन युवकों को सरेराह रोककर कुछ ही समय के अंतराल में दो बाइक लूट ली। लूटपाट के दौरान बेखौफ बदमाशों ने सुनसान राह पर बाइक सवार तीन युवकोें को विरोध करने पर बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया।  सनसनीखेज तरीके से वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलोें को अस्पताल पहुंचाया। इनमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को चिकित्सकों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के सिराथू कस्बा निवासी राजू कहार भदवा गांव दावत में गया था। बाइक से वह घर लौट रहा था। घटना रात तकरीबन साढ़े 9 बजे की है। बताते हैं कि कोखराज क्ष्ेात्र के टेंगाई  गांव के पास सरेराह खड़े आधा दर्जन शस्त्रधारी बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर बाइक लूट ली। राजू ने विरोध किया तो उसे बंदूक के बट एवं डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। इसी दौरान दुर्भाग्य से राकेश कुमार निवासी टेंगाई और गिरधारी लाल निवासी गिरधरपुर गढ़ी थाना सैनी भी एक बाइक पर सवार होकर आ गए।
विज्ञापन


दुस्साहसी बदमाशों ने इन दोनाेें को भी असलहों के बल पर रोक लिया। बदमाशों ने रोकते ही दोनों पर हमला बोल बुरी तरह से जख्मी कर दिया। तीनों युवकों को जख्मी करने के बाद बदमाश दो बाइक लेकर फरार हो गए। भागते हुए बदमाशों ने धमकी दी कि पुलिस को खबर की तो जान से भी हाथ धोना पड़ेगा। बदमाशों के भागने के बाद घायलों ने किसी तरह परिजनोें को सूचना दी। परिजन कोखराज पुलिस को खबर देने के साथ मौके पर पह्रुंच गए। सूचना पर एसओ कोखराज जेपी यादव मय फोर्स के पहुंचे। पुलिस ने घायलाेें को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकाें ने गंभीर रूप से जख्मी राकेश कुमार को इलाहाबाद रेफर कर दिया। एसओ ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed