फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Anndataon havoc on fire

अन्नदाताओं पर अब आग का कहर

Tue, 21 Apr 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 21 Apr 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
टेंवा (कौशाम्बी)। बेमौसम की बारिश से बर्बाद हुए किसानों पर अब आग का कहर टूटने लगा है। सोमवार की रात बरैसा गांव के एक किसान का मड़ाई के लिए रखी 150 बोझ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। संदिग्धदशा में लगी आग बुझाने में घंटे भर तक ग्रामीण और दमकलकर्मी जूझते रहे। इससे पहले सोमवार को दिन में भी सिराथू और चायल में लगी आग से सैकड़ों बोझ गेहूं की फसल स्वाहा हो गई थी।
विज्ञापन


मार्च-अप्रैल में तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम की बारिश में जिले के सभी किसानों की गेहूं समेत ज्यादातर फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। मौसम की मार से बची-खुची फसलों पर अब आग का कहर शुरू हो गया है। सोमवार की रात भी पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के बरैसा गांव निवासी किशनपाल सिंह की फसल लपटों की भेंट चढ़ गई। किशनपाल ने बताया कि करीब दो बीघे की फसल काटकर मड़ाई के लिए बोझ बनाकर खेत में ही रखी गई थी। सोमवार की रात करीब 10 बजे अचानक फसलों में आग लग गई। खेत से उठती लपटें देख गांव में हड़कंप मच गया। चीखते-चिल्लाते गांववाले जुट गए। आसमान चूमती लपटें देख ग्रामीण घबरा गए।
विज्ञापन


तत्काल ग्रामीणों ने पश्चिमशरीरा पुलिस और दमकल को घटना की जानकारी दी। साथ ही लोग खुद भी आग बुझाने में जुटे। सूचना पर इलाकाई पुलिस के साथ दमकलकर्मी भी मौके पर पहुंचे। करीब घंटेभर तक जूझने के बाद ग्रामीण और दमकलकर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग बुझ पाती। किशनपाल की 150 बोझ गेहूं की फसल स्वाहा हो चुकी थी। आग लगने की इस घटना से किशनपाल का पूरा परिवार परेशान है। उसने बचाया कि मौसम की मार से वैसे ही आधी से अधिक पैदावार प्रभावित हो गई थी। बची-खुची फसल आग की भेंट चढ़ गई। सुबह लेखपाल ने आकर नुकसान का जायजा लिया। साथ ही रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही है। बता दें कि मौसम की मार से कराह रहे किसानों को अब आग तबाह कर रही है। सोमवार को दिन में भी सिराथू के दिलावलपुर गांव की कमला देवी की 100 बोझ गेहूं की फसल जल गई थी। वहीं चायल क्षेत्र के असरावल कला गांव के किसान मजीब उल्ला के भी दो बीघे खेत की फसल स्वाहा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed