फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   advocate killer

वकीलों ने की हड़ताल, 48 घंटे में हत्यारों को पकड़ने का अल्टीमेटम

Sat, 23 Jul 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 23 Jul 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
advocate killer
crime
बीते 21 जुलाई को वकील उमेश मिश्रा की हत्या से शुक्रवार को अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश रहा। अधिवक्ताओं ने हड़ताल का एलान कर दिया। जिला कचहरी में कामकाज ठप कराकर अधिवक्ताओं ने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी है कि 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर अधिवक्ता सड़क पर उतरकर विरोध जताएंगे।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के केसी का पुरवा के रहने वाले वकील उमेश कुमार मिश्रा (30) की गुरुवार की शाम करीब पांच बजे हत्या कर दी गई। हत्यारों ने घर लौट रहे वकील पर कादीपुर गांव के पास हमला किया। वकील को उपचार के लिए इलाहाबाद एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, मगर उसकी मौत हो गई। इसके बाद बवाल की आशंका पर पुलिस ने शव वहीं रोक दिया। इधर, घटना की जानकारी होने पर अधिवक्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया।
विज्ञापन


सुबह दस बजे न्यायालय खुलने के समय सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता जिला कचहरी में इकट्ठा हो गए। माडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनुदेव त्रिपाठी और महामंत्री अजय पांडेय के नेतृत्व में जमा अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। घटना से वकीलों में भारी आक्रोश रहा, मगर वरिष्ठ अधिवक्ताओं की सूझबूझ से बवाल नहीं हो सका। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने बैठक की। घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए पुलिस को घटना के खुलासे के लिए 48 घंटे का समय दिया। इस दौरान अधिवक्ता देवशरण त्रिपाठी, राकेश जायसवाल, ज्ञानेंद्र नारायण शुक्ला, नोखे लाल पांडेय, हरिशंकर पांडेय, इनामुल हक, कौशलेश द्विवेदी, सत्यजीत सिंह, अमित मिश्रा, अनित शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
 वकील उमेश मिश्रा हत्याकांड में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें दो सगे भाई समेत तीन नामजद हैं जबकि दो अज्ञात हैं। शुक्रवार देरशाम वकील का शव पहुंचा तो महिलाएं दहाड़ मारकर रोने लगीं। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात है

गुरुवार शाम उमेश मिश्रा की हत्या की खबर सुनते ही मां कमला देवी सुधबुध खो बैठीं। मां और भाई गांव के ही तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। घटना से माहौल काफी गरम था। ऐसे में पुलिस ने शव को इलाहाबाद में एसआरएन अस्पताल में ही रोक लिया। जबकि यहां पर पुलिस उमेश की मां को शव आने का दिलासा देती रही। पुलिस को आशंका थी कि रात में शव लाने पर बवाल हो सकता है। सुबह तक जब शव नहीं पहुंचा तो मां कमला देवी की हालत बहुत खराब हो गई।


दिनभर गांव की महिलाएं उन्हें दिलासा देती रहीं। शाम को वकील का शव घर पहुंचा तो महिलाएं रोने लगीं। मां रोते-रोते बेहोश हो गई। वहीं, परिजन की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही त्रिभुवन मिश्रा, उसके सगे भाई शिवभवन मिश्रा और सत्यदेव मिश्रा के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है।

तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
मो.हाशिम, इंस्पेक्टर मंझनपुर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed