फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news :hasina gang spreads terror in highway flag motorists under asking for lift lying in

बिहार: यदि एनएच-27 पर कर रहे हैं सफर तो ‘हसीना गैंग’ से रहिए सावधान! किन्नर को आगे कर देता है वारदात को अंजाम

Sat, 29 Aug 2026 08:00 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 08:00 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कांटी में एनएच-27 पर कथित ‘हसीना गैंग’ की सक्रियता को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों का दावा है कि गिरोह किन्नर को आगे कर बाइक सवारों को रोकता है और फिर लूटपाट करता है। पुलिस ने दो लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news :hasina gang spreads terror in highway flag motorists under asking for lift lying in
नेशनल हाईवे के इस इलाके पर हसीना गैंग

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर हाउसिंग बोर्ड के पास एनएच-27 पर देर रात कथित ‘हसीना गैंग’ की सक्रियता को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि यह गिरोह आधी रात में सुनसान हाईवे से गुजरने वाले बाइक सवारों को निशाना बनाता है। इस दौरान एक किन्नर को आगे कर राहगीरों को रोकने और उसके बाद सड़क किनारे छिपे साथी बदमाशों द्वारा लूटपाट करने का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, किन्नर आकर्षक कपड़े पहनकर हाईवे किनारे खड़ा होकर आने-जाने वाले बाइक सवारों को पहले रुकने का इशारा करता है। जैसे ही बाइक सवार रुकता है, आसपास छिपे बदमाश वहां पहुंचकर हथियार का भय दिखाते हैं और मोबाइल, नकदी समेत अन्य सामान लूट लेते हैं। स्थानीय लोग इसी समूह को कथित तौर पर ‘हसीना गैंग’ कह रहे हैं।

विज्ञापन

स्थानीय निवासी अंकित कुमार का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से हाईवे पर आधी रात में संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। पूर्व में भी बाइक सवारों को रोककर उन्हें निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि यह इलाका सुनसान है और किन्नर सड़क किनारे खड़े होकर पहले बाइक सवारों को रोकते हैं। इसके बाद गिरोह में शामिल अन्य लोग वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि करीब एक सप्ताह पहले भी इलाके में एक युवक का शव मिला था। ऐसे में पुलिस को पूरे क्षेत्र में विशेष निगरानी करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सफर होगा सरल: 67 पिलरों पर टिका 9.76 किमी लंबा महासेतु, पटना-उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की

पूरे मामले में पश्चिमी एसडीपीओ-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। हालांकि, हसीना गैंग से जुड़े होने के ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर दोनों को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके में गश्त भी बढ़ाई जा रही है।

कथित हसीना गैंग से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में यह वीडियो कथित गैंग से जुड़ा हुआ प्रतीत नहीं हो रहा है।

नेशनल हाईवे के इस इलाके पर हसीना गैंग

नेशनल हाईवे के इस इलाके पर हसीना गैंग

 

नेशनल हाईवे के इस इलाके पर हसीना गैंग

नेशनल हाईवे के इस इलाके पर हसीना गैंग

 

नेशनल हाईवे के इस इलाके पर हसीना गैंग

नेशनल हाईवे के इस इलाके पर हसीना गैंग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed