फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident in puramufti

सड़क हादसे में दुकानदार की मौत

Sat, 16 Apr 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
accident in puramufti
पुरामुफ्ती इलाके में शुक्रवार की देर रात इलाहाबाद से लौटते समय हुआ हादसा
पुरामुफ्ती के समीप शुक्रवार की देर रात हुए मार्ग हादसे में भरवारी के एक दुकानदार युवक की मौत हो गई। वह बाइक से अपने एक साथी के साथ सामान खरीदने इलाहाबाद गया था। रात में लौटते समय सामने से आई बाइक की टक्कर से गिरने के बाद वह ट्रक की चपेट में आ गया था।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी पुरानी बाजार निवासी अशोक कुमार केसरवानी की कस्बे में कपड़े की दुकान है। अशोक के दो बेटियां और एक बेटा अभिषेक कुमार केसरवानी (22) था। अभिषेक ने रेलवे क्रासिंग के समीप सौंदर्य प्रसाधन की दुकान खोल ली थी। शुक्रवार को वह कस्बे के रहने वाले अपने दोस्त सोनू उर्फ पम्मी केसरवानी (20) के साथ दुकान के लिए सामान खरीदने मोटरसाइकिल से इलाहाबाद गया था। रात करीब 11 बजे अभिषेक और पम्मी घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के सल्लाहपुर गांव के समीप पहुंची। सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई। आमने-सामने की टक्कर में अभिषेक और पम्मी बाइक समेत गिर गए। पम्मी तो छिटककर सड़क पटरी पर जा गिरा, जबकि अभिषेक सड़क पर ही गिरा। उसके गिरते ही पीछे से ट्रक आ गया। ट्रक की चपेट में आने से वह कुचल गया। इससे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। इलाहाबाद-कानपुर मुख्यमार्ग पर हुए हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पुरामुफ्ती पुलिस पहुंची। युवकों के जेब में मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने शिनाख्त की। हादसे की जानकारी घरवालों को दी। मार्ग दुर्घटना में बेटे की मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। रात में ही परिवार और पड़ोस के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं गिरने से जख्मी हुए पम्मी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इकलौते बेटे की मौत से अशोक, उनकी पत्नी और बहनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed