फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident in kaushambi

हादसे में तीन बारातियों की मौत, 6 जख्मी

Thu, 30 Apr 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 30 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
accident in kaushambi
बारातियों से भरी बोलेरो बुधवार की भोर चार बजे नगियामई (सैनी) गांव के समीप पेड़ से टकरा गई। इससे बारात में शामिल आईसीआईसीआई बैंक के सुरक्षाकर्मी समेत तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि बोलेरो चालक समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक के मुताबिक गाड़ी के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से यह हादसा हुआ है। उधर, हादसे में तीन-तीन युवकों की मौत से शादी की सारी खुशियां गम में तब्दील हो गई। कस्बे में मातम पसरा हुआ है। वहीं पीड़ित परिवारों के यहां तो कोहराम मचा है।
विज्ञापन



सिराथू कस्बे के धाता मार्ग निवासी विनोद कुमार चौरसिया के बेटे विजय की शादी मंगलवार को थी। बारात करारी बाजार गई थी। शादी में शामिल होने के लिए गए विजय के दोस्त सभी रस्में पूरी होने के बाद भोर में बोलेरो से सिराथू वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि तेज रफ्तार बोलेरो जैसे ही सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगियामई गांव के समीप पहुंची। अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे जामुन के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन



वहीं बोलेरो में सवार आईसीआईसीआई बैंक के सुरक्षाकर्मी प्रेमचंद्र कुशवाहा (36) निवासी मऊ (चित्रकूट), मनीष दूबे (25) पुत्र घीसा निवासी सिराथू, लल्लू विश्वकर्मा (23) निवासी भड़ेहरी कोतवाली सैनी की मौत हो गई, जबकि बोलेरो चालक कलीम (32) निवासी गाजी का पुरा सैनी के अलावा करन (20), भैयन (24), पप्पू (26) सभी निवासी सिराथू, दीपू (24) निवासी चकिया (रामपुर धमावां) कोतवाली सैनी घायल हो गए। उधर, भीषण हादसे की आवाज सुनकर नगियामई और आसपास के अन्य लोगों की नींद टूट गई। लोग आवाज की दिशा में दौड़े, तो घायलों की चीख-पुकार सुनकर सन्न रह गए। ग्रामीणों ने तत्काल हादसे की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही एम्बुलेंस मंगाकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल चालक कलीम की मानें तो अचानक बोलेरो के सामने नीलगाय के आ जाने से यह हादसा हुआ है। जबकि गांववालों का मानना है कि भोर में झपकी आने से भी यह हादसा संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed