फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   accident case

अज्ञात वाहन की टक्कर से ठेकेदार की मौत

Sun, 11 Sep 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 11 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
accident case
crime
जिला मुख्यालय में सिराथू रोड पर शनिवार दोपहर एक अज्ञान वाहन ने बाइक सवार ठेकेदार मो. शादाब को रौंद दिया। हादसे में ठेकेदार को गंभीर चोटें आई थीं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


   कूरामुरीदन निवासी मो. शादाब (30) सहाबउद्दीन ठेकेदार था। वह पाइप फीटिंग आदि का काम कराने का ठेका लेता था। शनिवार सुबह वह इसी सिलसिले में मंझनपुर आया। ठेकेदारों से मिलने के बाद वह दोपहर करीब 12 बजे बाइक से घर लौट रहा था। सिराथू रोड में एक निजी अस्पताल के सामने एक अज्ञात वाहन ने उसको रौंद दिया। सिर व पेट में गंभीर चोटें आई थीं। राहगीरों की सूचना पर सदर कोतवाली थाने की पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घटना की सूचना ठेकेदार के मोबाइल से परिजनों को दी गई। ठेकेदार की पत्नी सायरा बानो अपनी इकलौती बेटी इकरार फात्मा व रिश्तेदारों के साथ बदहवास हालत में जिला अस्पताल में आई। यहां इलाज के दौरान ठेकेदार की सांसें थम गईं। इसकी जानकारी होते ही सायरा बानो बेसुध हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से ठेकेदार के घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed