फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   किशोरी लापता, अनहोनी की आशंका

किशोरी लापता, अनहोनी की आशंका

Tue, 08 Jan 2019 06:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
किशोरी लापता, अनहोनी की आशंका
किशोरी लापता, अनहोनी की आशंका
विज्ञापन

मंझनपुर (ब्यूरो)। नगर कोतवाली इलाके के एक गांव की एक किशोरी चार दिन से संदिग्ध दशा में गायब है। उसके परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट लिखकर पुलिस लड़की की तलाश कर रही है।
पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी चार जनवरी को सुबह सहेली के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए। परिवार वालों ने खोजबीन शुरू कर दी। रिश्तेदारियों के साथ परिचितों से भी बातचीत की। पर, कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इससे परेशान लड़की के पिता ने सोमवार को अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाल राकेश चौरसिया का कहना है कि किशोरी की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

----
गंभीर धाराओं में लिखा गया पिटाई का केस
मंझनपुर (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बिहका (चंद्रहा तालाब) गांव की सीमा देवी ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर दबंग आए दिन अपशब्द कहते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता की मानें तो 15 दिसम्बर को दबंगों ने घर में घुसकर उसके पति राजेश की पिटाई की थी। गृहस्थी का सामान भी तोड़ डाला था। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मिथलेश, दीपू, पप्पू व सरिता देवी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया था। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद केस को गंभीर धाराओं में लिख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed