{"_id":"5c097186bdec2241b2773943","slug":"91544122758-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में दुबकी खाकी, चोर खंगाल रहे गृहस्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठंड में दुबकी खाकी, चोर खंगाल रहे गृहस्थी
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सर्दी का असर जिले की खाकी पर दिखने लगा है। बालू के ओवरलोड ट्रकों से अवैध वसूली के चक्कर में भले ही पुलिस सड़क किनारे मिले, लेकिन गांव में गश्त करना किसी को पसंद नहीं। इसका फायदा चोर उठा रहे हैं। चोरों ने अलग-अलग स्थानों से चार घरों की गृहस्थी, एक मोबाइल शॉप व भीड़ वाले इलाके से एक बाइक पार कर दी।
बजहा में अधिवक्ता समेत चार घरों से लाखों की चोरी
चायल। कोखराज कोतवाली के सिकंदरपुर बजहा में बुधवार की रात चोरों ने अधिवक्ता समेत चार घरों से लाखों माल पार कर दिया। सुबह चोरी की जानकारी होने पर घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
सिकंदपुर बजहा गांव निवासी राकेश यादव अधिवक्ता हैं और जनपद न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। बुधवार की रात छत के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखा 30 हजार समेत दो लाख के माल पर हाथ साफ कर गए। अधिवक्ता के घर के बगल ऊदल यादव के यहां ताला तोड़कर चोर करीब 35 हजार के जेवरात ले जाने में कामयाब रहे। पड़ोसी विद्या प्रकाश के गेट का ताला तोड़ा गया लेकिन यहां चोरों के हाथ सिर्फ बर्तन ही लगा। चंद्र प्रकाश यादव के यहां शटर तोड़ा गया था लेकिन उसके यहां कुछ भी चोरी नहीं हुई। सुबह जानकारी पर मूरतगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की है। माना जा रहा है कि चोर चंद्रप्रकाश के यहां से छत पर गए और वहीं से चोरी की वारदात को अंजाम दे गए।
विज्ञापन
कोतवाली के समीप मोबाइल शॉप से लाखों की चोरी
पश्चिमशरीरा। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर बुधवार की रात चोरों ने एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाया। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी।पश्चिमशरीरा कोतवाली के स्थानीय बाजार निवासी सुरेश चंद्र कौशल ने मोबाइल शॉप खोल रखी है। दुकान कोतवाली से 50 मीटर की दूरी पर है। रोज की तरह बुधवार की शाम सुरेश दुकान बंद करके घर चला गया। रात को छत के समीप लगे रोशनदान के सहारे घर में घुसे चोर 20 कीमती मोबाइल सेट, पांच हजार नकद और इलेक्ट्रानिक्स का समान उठा ले गए। चोरों ने घटना को अंजाम छत के समीप लगे रोशनदान को तोड़कर दी। सुबह मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंचे सुरेश ने पुलिस को तहरीर दी है। इससे पहले 16 नवंबर और 22 नवंबर की रात भी कस्बे में दो दुकानें चोरों के निशाने पर रहीं। पुलिस पिछली एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी। इसे लेकर कारोबारियों में रोष है।
नलकूप से चोरों ने पार की बाइक
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली के असरावल खुर्द गांव बुधवार को चोरों ने मनोज यादव की बाइक पार कर दी। मनोज का कहना है कि वह अपने नलकूप में सिंचाई के लिए गया था। बाइक नलकूप में खड़ी करने के बाद खेत की तरफ गया। वापस लौटा तो बाइक गायब थी। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।