फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नहीं थमा सिलसिला, दो और की कटी चोटी

नहीं थमा सिलसिला, दो और की कटी चोटी

Sat, 12 Aug 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
नहीं थमा सिलसिला, दो और की कटी चोटी
नहीं थमा सिलसिला, दो और की कटी चोटी
विज्ञापन

भरवारी और इटैला गांव में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। चोटी कटने का सिलसिला जारी है। चौबीस घंटे के बीच दो और महिलाओं की चोटी कट गई। घटना के वक्त महिलाएं सो रही थीं। घटना से पीड़ित महिलाएं सहमी हैं। पांच दिन के भीतर जिले की यह आठवीं घटना है। इससे लोगों में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
भरवारी के रोही की यासीन बेगम पत्नी नसीर अहमद शुक्रवार दोपहर अपने घर में सो रही थी। करीब तीन बजे उसने करवट ली तो उसके हाथ में कटी चोटी आ गई। चोटी देखकर वह डर गई और शोर मचाने लगी। भागकर परिजन आए तो उसने जानकारी दी। वह इस कदर डरी थी कि अचेत हो गई। किसी तरह परिजन उसेे होश में लाए। यासीन यह नहीं बता पा रही है कि आखिर चोटी कटी कैसे। इसी तरह कौशाम्बी थाना क्षेत्र के इटैला की ओमवती पत्नी रामदुलारे की गुरुवार रात सोते समय चोटी कट गई। जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए। शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। ओमवती की हालत बिगड़ गई थी। उसको स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति सामान्य होने पर परिजन उसे घर ले गए। चोटी कटने की घटनाएं लगातार होने से लोगों में दहशत का माहौल है। इसको लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। सोमवार से शुरू हुई घटना रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। भरवारी में अब तक तीन लोगों की चोटी कट चुकी हैं। वहीं जिले भर में चोटी कटने की आठवीं घटना है।
विज्ञापन

----------------------
जमीन पर गाड़ी चोटी
भरवारी के रोही यासीन बेगम चोटी कटने के बाद इतनी डर गई थी कि उसको कुछ सूझ नहीं रहा था। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे थे। इससे डरी सहमी यासीन बेगम ने चोटी को जमीन में गाड़ दिया। साथ ही तांत्रिकों से सलाह ली। यासीन बेगम के साथ हुई घटना से मोहल्ले की लड़कियां दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवती की कटी चोटी, बेसुध
पिंडरा (ब्यूरो)। करारी के नेवारी की सीमा देवी पत्नी हरीलाल सरोज की शुक्रवार की शाम करीब सात बजे चोटी कट गई। एक फिट की चोटी कटने से सीमा देवी बेसुध हो गई। होश में आने पर सीमा देवी ने बताया कि पहले गर्दन के समीप खुजली हुई। इसके बाद उसने पलटकर देखा तो उसकी चोटी कटी पड़ी थी। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed