फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चौकीदार के बेटे ने अगवाकर बच्चे से की दरिंदगी

चौकीदार के बेटे ने अगवाकर बच्चे से की दरिंदगी

Tue, 15 May 2018 08:28 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
चौकीदार के बेटे ने अगवाकर बच्चे से की दरिंदगी
पिंडरा। करारी कोतवाली में तैनात एक चौकीदार के बेटे ने सोमवार शाम पड़ोस की एक बच्चे का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी की। इसके बाद अचेतावस्था में उसे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। पीड़ित बच्चे की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करारी इलाके के एक गांव में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका सात वर्षीय बेटा कक्षा एक का छात्र है। सोमवार शाम वह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान गायब हो गया। काफी देर तक नहीं मिला तो परिजनों ने हर संभावित स्थानों पर तलाश की। थोड़ी देर बाद बच्चा गांव के बाहर खेत में झाड़ियों के बीच बेहोशी की हालत में मिला। पीड़ित मां के मुताबिक होश में आने के बाद बच्चे ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले चौकीदार का पुत्र विजय उसे पकड़ ले गया था। खेत में सुनसान स्थान पर विजय ने उसके साथ दरिंदगी की। शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। डंडे से पिटाई भी की। इसके बाद बच्चा होश खो बैठा। मासूम की आपबीती सुनते ही परिजन सन्न रह गए। पीड़ित मां ने सुबह पुलिस को तहरीर दिया। मामले में करारी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed