{"_id":"59f8c2d14f1c1b71548ba03b","slug":"81509475025-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहीउद्दीनपुर में दो समुदायों के बीच बवाल, पांच जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहीउद्दीनपुर में दो समुदायों के बीच बवाल, पांच जख्मी
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहीउद्दीनपुर में दो समुदायों के बीच बवाल, पांच जख्मी
मामूली बात को लेकर मंगलवार शाम हुआ पथराव, तोड़फोड़
एसपी समेत जिले भर की फोर्स ने गांव पहुंचकर संभाली स्थिति,तनाव
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा।
सरायअकिल के मोहीउद्दीनपुर गांव में मंगलवार शाम मामूली बात को लेकर दो समुदायों के बीच बवाल हो गया। पथराव और तोड़फोड़ में महिलाओं समेत पांच लोग जख्मी हो गए। बाइक समेत गृहस्थी के अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना के बाद एसपी समेत जिले भर की पुलिस फोर्स ने पहुंचकर स्थिति संभाली। घटना के बाद से गांव में जबर्दस्त तनाव है।
मोहीउद्दीनपुर निवासी वाजिद अली (26) पुत्र नुक्का कर्नाटक के बंगलूरू शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। सोमवार को वहीं उसकी अचानक मौत हो गई। मंगलवार शाम एंबुलेंस लाश लेकर गांव पहुंची तो नुक्का के दरवाजे पर मजमा लग गया। इसी भीड़ से कुछ लोग पड़ोसी बब्लू प्रजापति की दुकान पहुंचकर नाश्ता किया। पैसों के लेनदेन को लेकर गांव के ही असफाक पुत्र शौखत से मारपीट हो गई। इसकी भनक लगते ही वाजिदअली की अंतिम यात्रा में शामिल होने आए लोग लामबंद होकर मौके पर पहुंच गए। सूचना दूसरे पक्ष को हुई तो उधर से भी लोग इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते माहौल साम्प्रदायिक हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। मारपीट में इकबाल, फहीम व रूबीना बेगम समेत पांच लोग जख्मी हो गए। फहीम की बाइक तोड़ दी गई। सूचना के बाद पहुंची यूपी-100 पुलिस टीम पर भी उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। खुद को बचाते हुए बाहर निकली पुलिस टीम ने घटना की जानकारी आला अफसरों को दी। इसके बाद एसपी प्रदीप गुप्ता जिले भर की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने दोनाें पक्षों को समझाबुझाकर किसी तरह से स्थिति संभाली। घटना को लेकर गांव में जबर्दस्त तनाव है।