{"_id":"596e1b284f1c1bf1468b4791","slug":"81500388136-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, किशोरी झुलसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, किशोरी झुलसी
Updated Tue, 18 Jul 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंस सिलेंडर में रिसाव से लगी आग, किशोरी झुलसी
मंगलवार की सुबह ताज मल्लाहन गांव में हुई घटना, घरेलू सामान भी खाक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
सैनी कोतवाली के ताज मल्लहान गांव में मंगलवार की सुबह गैस सिलेंडर के पाइप में रिसाव से रसोई घर में आग लग गई। आग की जद में आने से खाना बना रही किशोरी झुलस गई। किशोरी की चीख सुन घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन किशोरी को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। आग की चपेट में आने से गृहस्थी का कुछ सामान भी जलकर राख हो गया। घंटे भर की मशक्कत के बाद गांव के लोग किसी तरह आग पर काबू पाए।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के ताजमल्लहान गांव निवासी राम सुमेर यादव की 14 वर्षीय पुत्री ममता मंगलवार की सुबह खाना पका रही थी। बताया जा रहा है कि रसोई गैंस सिलेंडर के पाइप से रिसाव से आग लग गई। आग की जद में आने से किशोरी झुलस गई। बेटी की चीख सुन परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन बेटी को आग से बचाते हुए नजदीकी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। आग से रसोई घर के साथ बगल के कमरे में रखी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घंटे भर की मशक्कत के बाद किसी तरह गांव के लोग आग पर काबू पा सके। आगजनी से पीड़ित परिवार का करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।