{"_id":"6ae62578becd3b17d6094739","slug":"75-cctv-cameras-scanned-in-search-of-the-robbers-ayodhya-news-c-97-1-slko1023-162197-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: लुटेरों की तलाश में 75 सीसीटीवी कैमरे खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: लुटेरों की तलाश में 75 सीसीटीवी कैमरे खंगाले
Sat, 31 Oct 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sat, 31 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। मकबरा चौराहे के पास सराफा कारोबारी का बैग छीनकर भागे बाइक सवार बदमाशों को पुलिस अब तक नहीं तलाश सकी है। वारदात के बाद शहर में बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
16 प्रमुख चौराहों पर नाकेबंदी हुई, करीब 75 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और बस अड्डे समेत कई स्थानों पर संदिग्धों से पूछताछ की गई। इसके बावजूद पुलिस के पास न तो आरोपियों की पहचान है और न ही उनके भागने के रास्ते का कोई ठोस सुराग।
29 अक्तूबर की रात अमृतसर निवासी सुखविंदर सिंह नाका हनुमानगढ़ी से चौक की ओर बैटरी रिक्शा से जा रहे थे। मकबरा चौराहे से पहले बाइक सवार दो युवकों ने उनका बैग छीन लिया और भाग गए। बैग में 26,500 रुपये नकद के अलावा सोने-चांदी के आभूषण थे। पीड़ित ने कोतवाली नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। विवेचना उपनिरीक्षक रोहित कुमार पांडेय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि सुखविंदर सिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है। उधर, सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।