{"_id":"5bd8b1a2bdec2269a92b661a","slug":"71540927906-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर गबन की एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर गबन की एफआईआर
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
मुख्यालय की एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले चार कर्मचारियों के खिलाफ गबन की एफआईआर दर्ज हुई है। ट्रैक्टर मालिक ने इन सभी पर करीब छह महीने की किस्त हजम कर जाने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट लिखने के बाद नगर कोतवाली पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
फतेहपुर जिले के धाता थाना स्थित गोकुलपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र महेश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने मंझनपुर की चोला मंडल इनवेस्टमेंट फाइनेंस कंपनी से करीब साल भर पहले एक ट्रैक्टर फाइनेंस कराया था। प्रदीप के मुताबिक उन्होंने हर महीने एजेंटों के माध्यम से समय पर किस्त जमा की। लगभग छह महीने की किस्त एजेंटों ने कंपनी में जमा ही नहीं किया।
यह रकम वह डकार गए। इधर, किस्त में देरी होने पर कंपनी के अधिकारियों ने प्रदीप को फोन करना शुरू किया तो उनके होश उड़ गए। जांच कराने पर प्रदीप को एजेंटो की धोखाधड़ी का पता चला। इस पर उन्होंने दो दिन पहले मामले की शिकायत एसपी से की। एसपी प्रदीप गुप्ता के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के एजेंट सुमंत सिन्हा, अमरीश सिंह, नवीन सिंह व अरुण द्विवेदी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में नगर कोतवाल राकेश चौरसिया का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।