फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सरेराह उच्चकों ने युवक को लूटा!

सरेराह उच्चकों ने युवक को लूटा!

Mon, 08 Jan 2018 12:58 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
सरेराह उच्चकों ने युवक को लूटा!
सरेराह उचक्कों ने युवक को लूटा!
विज्ञापन

-नगदी समेत मोबाइल छीनकर भागे आरोपी, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज के रोही बाईपास के समीप रविवार शाम नशे में धुत उचक्कों ने बाइक सवार युवक को पीटते हुए नगदी और मोबाइल छीन लिया। सरेराह युवक के साथ छिनैती होते देख मौजूद लोगों के विरोध करने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित युवक से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
इलाहाबाद के खुल्दाबाद मोहल्ला निवासी आशीष कुमार रविवार को मंझनपुर से घर लौट रहा था। कोखराज के रोही बाईपास के समीप शराब के नशे में धुत युवकों ने उसे रोकते हुए नगदी और मोबाइल छीनने लगे। इस पर युवक ने विरोध किया तो उसे पीट दिया और 35 सौ रुपए के साथ मोबाइल छीन लिया। सरेराह युवक से छिनैती देख अन्य राहगीरों के बीच बचाव करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। उचक्कों के चंगुल से छूटा युवक चौकी पहुंचा और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। चौकी प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की घटना हुई है लूटपाट या फिर छिनैती जैसी कोई बात नहीं हुई है। घटना की जांच पड़ताल और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




विद्युत कर्मी समेत दो के खिलाफ मुकदमा
-विधायक निधि का ट्रांसफार्मर उतारकर बेच दिया था नलकूप किसान के हाथ
-शिकायत की जांच के बाद एसई के निर्देश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा (कौशाम्बी)। ट्रांसफार्मर की हेराफेरी करना पश्चिमशरीरा उपकेन्द्र के विद्युत कर्मी को महंगा पड़ा। ग्रामीण की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी कर्मी समेत दो के खिलाफ पश्चिमशरीरा थाने में मुकदमा दर्ज करवा दिया है। अफसर की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा गांव के मजरा दुर्गा का डेरा में तत्कालीन कबीना मंत्री इंद्रजीत सरोज ने वर्ष 2015-16 में अपनी विधायक निधि से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया था। पिछले दिनों इस ट्रांसफार्मर को उपकेंद्र पर तैनात कर्मी गौरव श्रीवास्तव ने जबरन उतरवाकर बबलू के नलकूप में लगवा दिया था। शनिवार को गांव के रामभरोस का डेरा निवासी नंदलाल, राकेश कुमार, जगपत, राम नरेश, लवकुश आदि ने मंझनपुर पहुंचकर अधीक्षण अभियंता विद्युत तारिक जलील से इसकी शिकायत की। आरोप लगाया कि विद्युत कर्मी ने सौदेबाजी कर ट्रांसफार्मर उतरवाया है। इससे बस्ती में अंधेरा छाया हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसई ने एसडीओ से मामले की जांच कराई तो प्रकरण सत्य पाया गया। जांच पड़ताल के बाद एसडीओ धर्मेन्द्र सिंह ने रविवार को मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कर्मी गौरव श्रीवास्तव के साथ नलकूप स्वामी बबलृू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।



आगजनी में सुअर की मौत, बैल झुलसे
करारी (ब्यूरो)। लहना गांव निवासी फूलचंद्र रविवार दोपहर घर पर परिवार के साथ मौजूद था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान घर के बगल पड़े छप्पर में आग लग गई। लपटों को देख फूलचंद्र जब तक छप्पर के बंधे सुअर के साथ बैलों को बचाता। सुअर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बैल गंभीर रूप से झुलस गए। अफरा-तफरी के बाद मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed