फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   टवेरा की टक्कर से प्रापर्टी डीलर की मौत, बेटी घायल

टवेरा की टक्कर से प्रापर्टी डीलर की मौत, बेटी घायल

Fri, 11 Aug 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
टवेरा की टक्कर से प्रापर्टी डीलर की मौत, बेटी घायल
टवेरा की टक्कर से प्रापर्टी डीलर की मौत, बेटी घायल
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह रोही बाईपास पर हुई घटना
इलाहाबाद से ससुराल भरवारी जा रहा था मृतक, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज/भरवारी (कौशाम्बी)।
मूरतगंज-मंझनपुर हाईवे पर रोही बाईपास पर बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार टवेरा ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में इलाहाबाद के प्रापर्टी डीलर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ रही बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
इलाहाबाद के नखासकोना निवासी मोहम्मद रईस (50) पुत्र नबाब अहमद बृहस्पतिवार सुबह बेटी फरहा (20) के साथ बाइक से ससुराल भरवारी आ रहे थे। वह प्रापर्टी डीलर थे। रोही बाईपास पर मंझनपुर की ओर से आई तेज रफ्तार टवेरा ने बाइक सवार को सीधे टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में रईस की मौके पर ही मौत हो गई। साथ रही बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन लोगों ने घटना की जानकारी कोखराज पुलिस को दी। पुलिस ने हादसे के बाद भाग रहे टवेरा चालक को सिहोरी के समीप धर दबोचा। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को देते हुए घायल युवती को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के घर वाले रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधेड़ की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

---------------------
हादसे के एक घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस
रोही बाईपास पर बृहस्पतिवार सुबह हुए हादसे की जानकारी के एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंच सकी। हादसे में जख्मी युवती इलाज के अभाव में घंटों तड़पती रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार सूचना के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी तुरंत नहीं पहुंच सके। बताया जा रहा है कि डीजल नहीं मिलने के कारण एंबुलेंस को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
नहीं है चौराहे पर यातायात पुलिस की व्यवस्था
मंझनपुर मुख्यालय को हाईवे से जोड़ने वाली सड़क का रोही बाईपास डैंजर जोन बनता जा रहा है। हाईवे पर चौराहा होने के कारण भी यहां पर यातायात पुलिस की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इसके चलते चौराहे पर आए दिन हादसे होते रहते है।
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed