फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला अवाना आलमपुर गांव

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला अवाना आलमपुर गांव

Sun, 06 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला अवाना आलमपुर गांव
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला अवाना आलमपुर गांव
विज्ञापन

लाठी-डंडे के साथ चले ईंट-पत्थर, आधा दर्जन लोग लहूलुहान
कोटे की दुकान आवंटन को लेकर दो पक्ष हुए आमने-सामने, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
अवाना आलमपुर में शनिवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। कोटे की दुकान आवंटन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे के साथ ईंट-पत्थर बरसाए गए। मारपीट में आधा दर्जन लोग लहूलुहान हो गए। गोली का छर्रा लगने से दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
करारी के अवाना आलमपुर गांव में शनिवार को कोटे की दुकान का आवंटन होना था। दुकान के लिए इंद्रवीर यादव व मानसिंह दावेदार थे। कोटे का आवंटन कराने के लिए शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मंझनपुर ब्लाक के एडीओ पंचायत, सेक्रेटरी अनिल त्रिपाठी पंचायत भवन पहुंचे। एडीओ हाथ उठवाकर कोटे का चयन कराने की कोशिश कर रहे थे, जिसका मान सिंह पक्ष के लोगों ने विरोध कर दिया। वह मतदान कराने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई तो एडीओ सेक्रेटरी के साथ ब्लाक वापस चले आए। पंचायत भवन से निकलकर दोनाें पक्ष गांव पहुंचे तो गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते पूरा गांव दो गुटों में बंट गया। लोगों ने लाठी-डंडा निकाल लिया। इसी दौरान बंदूक व तमंचे से फायर शुरू हो गया। इससे गुस्साए लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसी दौरान गली में घेरकर लोगों ने एक दूसरे को लाठी से पीटना शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक गांव में उपद्रव हुआ। मानसिंह के पक्ष से राजेश कुमार, राजीव सिंह, विजय सिंह, ज्ञानचंद्र सरोज, पप्पू, शेर सिंह ओर विजय सिंह घायल हो गए।वहीं दूसरे पक्ष से भी एक दो लोग चोटिल हुए हैं। हंगामा देख गांव में भगदड़ मच गई। खूनी संघर्ष की जानकारी होने पर करारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने एक पक्ष से तहरीर लेकर करीब एक दर्जन लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर शाम तक दूसरा पक्ष थाने नही पहुंचा था। करारी कोतवाल राकेश चौरसिया ने बताया कि कोटे की दुकान आवंटन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। गांव में ऐतिहातन पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------------
ब्लाक कर्मियों की लापरवाही से हुआ खूनखराबा
अवाना आलमपुर गांव का कोटा आवंटन कराने की प्रक्रिया कई महीने से चल रही है। अब तक तीन बार कोटे का प्रस्ताव निरस्त हो चुका है। जब-जब ब्लाक कर्मचारी वहां आवंटन के लिए पहुंचते हैं तो हंगामा हो जाता है। ग्रामीणों ने ब्लाक के कर्मचारियों से आशंका जताई थी कि हंगामा हो सकता है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया जाए, लेकिन ब्लाक के कर्मियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिसका परिणाम रहा कि खूनी संघर्ष हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
भगवा गमछा वालों ने खूब भांजी लाठी
घायलों में भगवाधारी भी शामिल, गांव में तनाव
मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, हर हाथ में पहुंचा वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अवाना आलमपुर में शनिवार को हुए खूनी संघर्ष में भगवा गमछे का खूब जलवा दिखा। सबके सिर पर गमछा था और हाथ में लाठी थी। कहासुनी मारपीट में बदली तो भगवा गमछा वालों ने आंख मूंदकर लाठी भांजी, जिसके कारण आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों में कई भगवा गमछा वाले भी रहे।

अवाना आलमपुर के लोग कोटे की दुकान को लेकर दो गुट में बंट गए हैं। एक गुट की कमान इंद्रवीर यादव के पास हैं तो दूसरे गुट की कमान मानसिंह प्रजापति के पास। अब इस गांव कोटे की दुकान प्रतिष्ठा का विषय बन चुकी है। शनिवार सुबह कोटा आवंटन की कार्रवाई शुरू हुई तो हंगामा हुआ। एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाए गए। नतीजतन 11 बजे एडीओ सेक्रेटरी को लेकर भाग आए। इसके बाद गांव में दोनों गुट लाठी-डंडा से लैस होकर आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों के लोग भगवा गमछा बांधे और हाथ में लाठी लिए मोर्चे पर खड़े थे। इसी दौरान तमंचे से फायर हुआ तो लोगों ने आपा खो दिया। इसके बाद भगवा गमछे की ताकत दिखी। बिना सोचे-समझे लोगों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए। पुरुषों के साथ महिलाओं ने जमकर ईट-पत्थर चलाए। गांव में हुई मारपीट का एक युवक ने मोबाइल से वीडियो बनाया था। वीडियो वायरल हुआ तो भगवा गमछा वालाें को देख हैरान रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed