फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पड़ोसी युवक ने विवाहिता की लूटी आबरू

पड़ोसी युवक ने विवाहिता की लूटी आबरू

Mon, 08 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसी युवक ने विवाहिता की लूटी आबरू
पड़ोसी युवक ने विवाहिता की लूटी आबरू
विज्ञापन

-शुक्रवार की शाम कौशाम्बी इलाके में हुई घटना
-शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर की निरोधात्मक कार्रवाई, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी इलाके में शुक्रवार शाम खेत गई विवाहिता की पड़ोसी युवक ने तमंचे के बल पर अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता का आरोप है कि अस्मत के लुटेरे के खिलाफ पुलिस ने सिर्फ निरोधात्मक कार्रवाई कर पल्ला झाड़ लिया। रविवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शुक्रवार शाम खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोस का युवक पीछे से पहुंचा और तमंचा सटा दिया। इसके बाद अरहर के खेत में ले जाकर आबरू लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी पीड़िता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 151 की कार्रवाई करते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद डांटते हुए भगा दिया। इलाकाई पुलिस की कार्रवाई और आरोपी की धमकी से सहमी से सहमी पीड़िता रविवार को मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

--------------------
विवाहिता से दुराचार का प्रयास
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता सोमवार शाम घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव का एक युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा और अकेली देख विवाहिता के साथ मनमानी का प्रयास किया। युवक की हरकत देख विवाहिता चीख पड़ी। शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
युवक को महंगी पड़ी छात्रा से छेड़खानी, केस
मंझनपुर(ब्यूरो)। करारी इलाके के एक युवक को छात्रा के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ा। छात्रा ने बताया कि स्कूल से आते-जाते उसके साथ महीने भर से छेड़खानी आरोपी युवक कर रहा था। शनिवार शाम भी उसके साथ छीटाकसी की गई। इस पर छात्रा घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताते हुए थाने पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed