फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कचहरी लॉकअप में बंदी ने काटी नस, गंभीर

कचहरी लॉकअप में बंदी ने काटी नस, गंभीर

Sat, 02 Sep 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
कचहरी लॉकअप में बंदी ने काटी नस, गंभीर
कचहरी लॉकअप में बंदी ने काटी नस, गंभीर
विज्ञापन

-दो साल पहले पत्नी को उतारा था मौत के घाट
-परिजनों के मिलने नहीं आने से रहता है परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पेशी के दौरान कचहरी के अस्थायी लॉकअप में एक बंदी ने खुद की नस काट ली। खून से लथपथ बंदी को देख अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने दो साल के दरम्यान तीसरी बार जान देने की कोशिश की है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के उमरावां के राघवेन्द्र ने दो साल पहले पत्नी की निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद से वह जिला कारागार में निद्ध है। जेल में आने के बाद से आज तक उसके परिजन मिलने नहीं आए। इससे वह आहत रहता है। शुक्रवार को राघवेन्द्र को जिला जेल से कचहरी पेशी पर लाया गया था। बंदियों को अस्थायी लॉकअप में रखा गया। बाथरूम से निकलने के बाद राघवेन्द्र ने हाथ और पैर की नस ब्लेड से काट ली। साथी को खून से लथपथ देख अन्य बंदी चीख पड़े। बंदी को लहूलुहान देख अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन घटना की जानकारी अफसरों को देते हुए पुलिस कर्मियों ने बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना को अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। सुरक्षा में तैनात सिपाहियों से पूछा गया है कि आखिर बंदी को ब्लेड कैसे मिली। हालांकि इसका जवाब सिपाही नहीं दे सके हैं। इस मामले में अधिकारियों की निगाह सिपाहियों पर तिरछी है।
विज्ञापन




रेलवे ट्रैक पर मिली अधेड़ की लाश, शिनाख्त नहीं
सिराथू (ब्यूरो)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सिराथू स्टेशन के समीप शुक्रवार दोपहर एक अधेड़ की लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। शव देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मार्ग दुर्घटना में चकबंदी बाबू समेत तीन जख्मी
मंझनपुर(ब्यूरो)। फतेहपुर के खखरेरू थाना क्षेत्र के मितलू पुर गांव निवासी राम सूरत चायल के चकबंदी कार्यालय में बाबू है। शुक्रवार को बेटे अनिल के साथ चायल आया था। शाम दोनों पूरामुफ्ती के समीप वाहन के इंतजार में खड़े थे। इस दौरान गांव का ब्रम्हप्रताप बोलेरो से पहुंच गया। बाप-बेटे बोलेरो में सवार हो गए। ककोढ़ा गांव के समीप बोलेरो सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। दुर्घटना में तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed