{"_id":"5954f29f4f1c1bdb778b4b11","slug":"51498739359-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामुन के काले फल ने ली युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जामुन के काले फल ने ली युवक की जान
Updated Thu, 29 Jun 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामुन के काले फल ने ली युवक की जान
बुधवार की शाम कटैया (सयारा) गांव के समीप हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
शमसाबाद(कौशाम्बी)।
सैनी कोतवाली के कटैया (सयारा) गांव के समीप बाग में जामुन का फल तोड़ रहा युवक पेड़ से नीचे गिर गया। आनन-फानन में घर वाले उसे उपचार कि लिए इलाहाबाद ले गए। जहां देर रात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सैनी कोतवाली के दर्जी का पुरवा सयारा गांव का शिवचंद्र (40) पुत्र राम किशुन बुधवार की शाम पड़ोसी गांव कटैया स्थित एक बाग में जामुन का फल तोड़ रहा था। काली जामुन की लालच में वह पतली डाल पर चला गया। जामुन तोड़ते समय अचानक डाल समेत युवक पेड़ से नीचे गिर गया। युवक की चीख सुन साथी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को देते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने युवक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।