फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शोहदों को पकड़ने गई एंटी रोमियो दस्ते से छेड़खानी

शोहदों को पकड़ने गई एंटी रोमियो दस्ते से छेड़खानी

Tue, 11 Dec 2018 07:27 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
शोहदों को पकड़ने गई एंटी रोमियो दस्ते से छेड़खानी
शोहदों को पकड़ने गए एंटी रोमियो दस्ते से छेड़खानी
विज्ञापन

करारी के तियरा गांव के समीप हुई घटना, पुलिस ने एक शोहदे को पकड़ा, हिदायत देकर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। कॉलेज जाने वाली छात्राओं से छेड़खानी के मामलों पर नजर रखने के लिए करारी पहुंची एंटी रोमियो टीम की महिला सदस्यों के साथ शोहदों ने छेड़खानी कर दी। पुलिस कर्मियों ने एक शोहदे को पकड़ा और दोबारा गलती नहीं करने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
करारी कस्बे में कई प्रतिष्ठित कॉलेज हैं। यहां छात्राओं के साथ अक्सर छेड़खानी की शिकायतें मिलती थीं। इसी लेकर मंगलवार को एंटी रोमियो टीम करारी कस्बा पहुंची थी। स्कूलों की निगरानी करने के बाद वह टीम के सदस्य सरकारी वाहन से मंझनपुर लौट रहे थे। तियरा पेट्रोल पंप के समीप सादी कपड़ों में बैठी महिला आरक्षियों के साथ बाइक सवार तीन शोहदों ने छेड़खानी की। फब्तियां कसने के साथ ही मनबढ़ युवक अश्लील कमेंट भी करने लगे तो वाहन चालक ने गाड़ी रोक दिया। गाड़ी रुकते ही युवकों ने पुलिस जानकर भागना शुरू कर दिया। दो युवक भाग निकले लेकिन बाइक चला रहा युवक पकड़ा गया। पकड़े गए युवक को करारी कोतवाली लाया गया। यहां पर युवक के घरवाले भी बुलाए गए। परिजनों के आगे युवक ने महिला आरक्षियों से अपनी गलती के लिए माफी मांगी। इस पर उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

---------

स्प्रे अटैक: मोबाइल नंबर का इंतजार कर रही पुलिस
सेमहरा गांव के प्रधान की बहन पर हुआ था अटैक
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिम शरीरा। सेमरहा गांव के प्रधान जय प्रकाश सिंह की बहन शैला सिंह पर सोमवार को स्प्रे अटैक करने वालों का पता नहीं चल सका है। पुलिस शैला का मोबाइल नंबर भी हासिल नहीं कर सकी। इसे लेकर पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरहा गांव के प्रधान की बहन शैला सिंह भगत पुरवा गांव के स्कूल में पढ़ती है। मंगलवार को बाइक सवार तीन लोग पहुंचे और उन्होंने आवाज देकर दरवाजा खुलवाया। शैला ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने एक स्प्रे उसके मुंह पर मारा। घटना में वह शैला बेहोश हो गई। आरोपी कुछ वारदात को अंजाम देते, इससे पहले मोहल्ले वालों को जानकारी हो गई। ग्रामीण प्रधान के घर की तरफ दौड़े तो आरोपी भाग निकले। शैला का इलाज पश्चिमशरीरा के अस्पताल में कराया गया। थानाध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि प्रधान ने मामले की लिखित तहरीर नहीं दी है। शैला का मोबाइल नंबर मांगा गया था, जिसे परिजनों ने नहीं दिया है। इससे जांच को दिशा नहीं मिल पा रही है। फिलहाल अपने स्तर पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने जेसीबी से गिरवा दी पुलिस चौकी
हाइवे चौड़ीकरण को लेकर हो रही कार्रवाई, दो महीने पहले दी गई थी नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज। कोखराज कोतवाली की मूरतगंज पुलिस चौकी पर मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। अतिक्रमण की जद में आ रही पुलिस चौकी को गिरवा दिया गया। इससे चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों के लिए रहने का संकट खड़ा हो गया है।

मूरतगंज पुलिस चौकी कई वर्षों से किराए के भवन में संचालित थी। यह भवन अतिक्रमण के जद में आ रहा था। दो महीने पहले हाईवे चौड़ीकरण को लेकर बाजार के दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था। पुलिस चौकी खाली कराने का भी अल्टीमेटम दिया गया। बाजार के अन्य लोगों ने अपना निर्माण खुद ही गिरवा दिया। जिन लोगों का निर्माण नहीं गिरा, उनका सोमवार को प्रशासन के लोगों ने गिरवा दिया। इसीक्रम में मंगलवार को मूरतगंज पुलिस चौकी पर भी बुलडोजर चला। बताया गया कि जिस स्थान पर पुलिस चौकी बनी है वहां से नाला निकाला जाना था। पुलिस कर्मियों की समस्या को लेकर उद्योग व्यापार मंडल मूरतगंज के अध्यक्ष रविकांत केसरवानी ने एसपी प्रदीप गुप्ता से पुलिस कर्मियों को रहने के लिए आवास दिलाए जाने की मांग किया। उनका कहना है कि चौकी के अंतर्गत 80 गांव आते हैं। यही पुलिस कर्मी उन गांवों की सुरक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed