{"_id":"5bc4e924bdec2269c0436610","slug":"41539631396-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शॉप से चोरों ने दो लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल शॉप से चोरों ने दो लाख का माल उड़ाया
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के कादिलपुर चौराहा स्थित एक मोबाइल शॉप से रविवार रात चोरों ने नकदी सहित करीब दो लाख का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
पिपरी इलाके के चिरला मुंजफ्ता निवासी दीपक कुमार पुत्र स्व. भंवर सिंह ने कादिलपुर चौराहे पर मोबाइल की दुकान खोल रखी है। रविवार रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। देर रात सेंध काटकर दुकान के भीतर घुसे चोर करीब 25 हजार रुपये, एक लैपटॉप, दस मोबाइल फोन, 40 चार्जर, रिपेयरिंग के लिए रखे 15 मोबाइल फोन आदि सहित करीब दो लाख का सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जांच की। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।