{"_id":"5a1b0f434f1c1b87698be042","slug":"41511722819-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्शनार्थियों ने भरा माल वाहक टेंपों पलटा, 18 घायल 17-45-11","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्शनार्थियों ने भरा माल वाहक टेंपों पलटा, 18 घायल 17-45-11
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्शनार्थियों ने भरा माल वाहक टेंपो पलटा, 18 घायल
-कोखराज के सिहोरी टोल प्लाजा के समीप स्कार्पियो की टक्क र से हुई दुर्घटना
-सहसों से कड़ा धाम देवी दर्शन को जा रहे टेंपो सवार
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज (कौशाम्बी)। कोखराज के समीप हाईवे पर रविवार सुबह स्कार्पियो की टक्कर से दर्शनार्थियों से भरा मालवाहक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में 18 लोग घायल हो गए। टेंपो सहसों से कड़ा देवी धाम परिवार के लोगों को लेकर जा रहा था। पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
फूलपुर सहसों निवासी सोनू पुत्र अशर्फीलाल ने दो महीने पहले मालवाहक टेंपां खरीदा था। रविवार को वह परिवार के लोगों को लेकर देवी दर्शन के लिए कड़ा धाम आ रहा था। हाईवे पर कोखराज के सिहारी टोल प्लाजा के समीप पीछे से आई तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टेंपो में टक्कर मार दी। स्कार्पियो की टक्कर से टेंपो सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में टेंपो सवार मीना देवी (15) पुत्री राम नारायण, भज्जी देवी (60) पत्नी बैजनाथ, शिवकली (38) पत्नी अमर सिंह, विमला देवी (45) पत्नी रामनारायण, संतरा देवी (25) पत्नी पंकज, नीलम (18) पुत्री रामनारायण, अर्चना (60) पत्नी अशर्फी लाल, सुमित्रा देवी (32) पत्नी गुलजार, सुमन (28) पत्नी राजेन्द्र, सीता देवी (60) पत्नी सहादेव, प्रियंका देवी (16) पुत्री मसुरिया दीन, रीता देवी (35) पत्नी महेन्द्र कुमार, पुष्पा देवी (30), सोनू (20) पुत्री अशर्फी लाल घायल हो गए। हादसे के बाद मची चीखपुकार सुन स्थानीय लोग दौड़ पड़े। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए सभी घायलों को मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया। घटना के बाद टेंपो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है।