फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पड़ोसियों ने युवती की लूटी अस्मत

पड़ोसियों ने युवती की लूटी अस्मत

Sun, 15 Oct 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
पड़ोसियों ने युवती की लूटी अस्मत
पड़ोसियों ने लूटी युवती की अस्मत
विज्ञापन

-कोर्ट के आदेश पर महीने भर बाद दर्ज हुआ मुकदमा
-पश्चिमशरीरा इलाके के एक गांव में हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पश्चिमशरीरा इलाके की एक युवती की आबरू पड़ोसियों ने ही लूट ली। घटना के बाद तहरीर देने पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने मामला नहीं दर्ज किया। इंसाफ के लिए युवती ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। शनिवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता 18 सितंबर की रात घर में अकेली थी। पति के साथ अन्य परिजन रिश्तेदारी में गए थे। आधी रात दीवार फांदकर घर के भीतर मोहल्ले के दो युवक पहुंचे और सोते समय विवाहिता का मुंह दबाकर उसे बंद कमरे में उठा ले गए। इसके बाद धमकाते हुए युवकों ने उसकी अस्मत लूट ली। हवस मिटाने के बाद दरिंदे किसी से कुछ बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दूसरे दिन घर लौटे पति को पड़ोसी युवकों की करतूत बताई तो वह सन्न रह गया। आरोप है कि थाने पहुंचने पर पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। शनिवार को अदालत के आदेश पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने गांव के ही दो आरोपी युवकों के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अदालत के आदेश पर एफआईआर दर्ज हो गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------------------
युवती से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती शुक्रवार दोपहर खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक भी पीछे से पहुंच गया। अकेली देख युवती को दबोचकर मनमानी का प्रयास करने लगा। युवक के चंगुल में फंसी युवती ने शोर मचाया तो युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि पुलिस ने नामजद तहरीर लेने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
किशोरी लापता, अनहोनी की आशंका
मंझनपुर (ब्यूरो)। महेवाघाट इलाके की एक किशोरी बुधवार शाम संदिग्ध दशा में लापता हो गई। शाम को वह घर से खेत जाने के लिए निकली थी। देर रात घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की पर कहीं पता नहीं चला। शनिवार को पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed