{"_id":"5bae755f867a5501346c3b1c","slug":"21538159967-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत के बाद टूरिस्ट बस में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत के बाद टूरिस्ट बस में तोड़फोड़
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी बस स्टॉप के समीप हाईवे पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार टूरिस्ट बस की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि खलासी घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने तीर्थ यात्रियों को बाहर कर बस में तोड़फोड़ कर दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस के खलासी को हिरासत में लेकर लोगों का गुस्सा शंात कराया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सैनी कोतवाली के अजीजपुर निवासी गुलाब (25) पुत्र सुखदेव शुक्रवार की भोर पौने चार बजे ट्रैक्टर ट्राली बनवाने के लिए कमासिन जा रहा था। रास्ते में सैनी बस स्टाप के पास पहुंचते ही तीर्थ यात्रियों से भरी वृंदावन से काशी जा रही तेज रफ्तार टूरिस्ट बस पीछे से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। हादसे में चालक गुलाब(25) और साथ रहा पड़ोसी फूल चंद्र(24) पुत्र सजीवन घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दौड़कर दोनों को बाहर निकाला और एंबुलेश की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां फूलचंद्र की मौत हो गई। जबकि फूलचंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दौरान बस ड्राइवर मौका पाकर भाग निकला।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर बस के शीशे तोड़ दिए। ग्रामीणों का गुस्सा देख तीर्थ यात्री सहमे रहे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बस के खलासी गौतम महतो निवासी पश्चिम बंगाल को हिरासत में लेकर लोगों का गुस्सा शांत कराया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मृतक की मां गीता देवी की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि बस पर 70 तीर्थ यात्री सवार थे। घटना के वक्त सभी बस से उतरकर बाहर आ गए थे। इस वजह से यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्रियों को रोडवेज बस से सुरक्षित वाराणसी भेज दिया गया है।